BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#SarkarOnIBC24: वक्फ पर 7 दिन का ‘सुप्रीम’ ब्रेक! कानून पर सस्पेंस बरकरार, अब 5 मई को होगी सुनवाई

वक्फ पर 7 दिन का ‘सुप्रीम’ ब्रेक! कानून पर सस्पेंस बरकरार, 7 days ‘Supreme’ break on Waqf! Suspense continues on the law

SarkarOnIBC24

SarkarOnIBC24

Deepak Sahu
Published: 17 Apr 2025 | 11:59 pmModified: 18 Apr 2025 | 12:20 am

नई दिल्लीः #SarkarOnIBC24: वक्फ संशोधन कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं और केंद्र सरकार ने वक्फ कानून को लेकर अपनी-अपनी दलीलें रखी। कोर्ट ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फिलहाल वक्फ कानून रोक लगाने से इंकार कर दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि इस दौरान काउंसिल और बोर्ड को कोई नियुक्ति नहीं की जाएगी। कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद अब इंतजार 5 मई का है, जब सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई होगी।

Read More : Suzlon Share Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयर 55 रुपये के पार, निवेशकों के लिए मौका, जानिए ब्रोकरेज की राय - NSE:SUZLON, BSE:532667 

#SarkarOnIBC24: दो दिन और करीब 6 घंटे के सवाल-जवाब के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई रोक नहीं लगाई है..लेकिन नए वक्फ कानून की नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। यानी कोर्ट के अगले आदेश तक वक्फ की संपत्तियों की स्थितियां भी नहीं बदलेगी। गुरुवार को दूसरे दिन जब सुनवाई शुरू हुई तो CJI संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र सरकार से वक्फ बाई यूजर के मुद्दे पर 7 दिन में जवाब मांगा है। यानी अगली सुनवाई अब 5 मई को दोपहर 2 बजे होगी.. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कि वक्फ कानून के खिलाफ दायर 70 याचिकाओं की जगह सिर्फ 5 प्रमुख आपत्तियों पर ही सुनवाई होगी। तबतक सरकार को तीन निर्देश मानने होंगे। पहला वक्फ बोर्ड पर केंद्र के जवाब तक वक्फ संपत्ति की स्थिति नहीं बदलेगी। दूसरा कोर्ट से वक्फ घोषित संपत्ति डी नोटिफाई नहीं होगी, वो वक्फ बायर यूजर हो या वक्फ बाय डीडऔर तीसरा- वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद में कोई नियुक्ति नहीं होगी।

Read More : MP News: प्यार को पाने दो बच्चों की मां ने पार की हर बाधा.. पैसे नहीं बचे तो मालगाड़ी में किया इतने किमी का सफर, इस जिले के लड़के के साथ रचाई शादी 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आश्वासन दिया कि अगले सुनवाई तक कोई नियुक्ति या बोर्ड गठित नहीं किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ताओं ने हुंकार भरी कि..वो आगे भी कानून का विरोध करते रहेंगे। वक्फ कानून पर सुप्रीम ब्रेक और याचिकाकर्तों के हमलों के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज है.. कांग्रेस जहां मोदी सरकार पर आरोपों के तीर चला रही है तो वक्फ को लेकर बने JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने दो टूक जवाब दिया कि. अगर वक्फ कानून पर कोई गलती निकलती है तो पद से इस्तीफा दे दूंगा।

Read More : CG Ki Baat: फैसलों का फीलगुड..बदलेगा सियासी मूड? युवा अभ्यर्थियों को परीक्षा फीस में राहत देने के फैसले से क्या बदलेगा? देखें पूरी रिपोर्ट 

जाहिर है CJI संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पैरवी कर रहे हैं तो वहीं कानून के खिलाफ कपिल सिब्बल, राजीव धवन, अभिषेक मनु सिंघवी और सीयू सिंह दलील रख रहे हैं। कुल मिलाकर सुप्रीम कोर्ट में दो दिन की सुनवाई के बाद इस पर सस्पेंस ही बना हुआ है वक्फ संशोधन कानून लागू होगा या नहीं..ऐसे में अब सबको इंतजार है 5 मई का, जब सुप्रीम कोर्ट में सरकार अपना जवाब पेश करेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=y-rDhXUVQ0c

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: 7 days 'Supreme' break on Waqf! Suspense continues on the law

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm