देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले मिले

Ads

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले मिले

  •  
  • Publish Date - September 7, 2023 / 02:41 PM IST,
    Updated On - September 7, 2023 / 02:41 PM IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 494 है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से मरने वालों संख्या 5,32,024 है। देशभर में अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 4,49,97,537 हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशभर में 4,44,65,019 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

वेबसाइट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा