राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 728 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 728 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 728 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: September 9, 2020 11:03 am IST

जयपुर, नौ सितंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1171 हो गयी वहीं राज्य में संक्रमण के 728 नये मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हुई हैं।

इसके साथ ही संक्रमण के 728 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 94,854 हो गयी जिनमें से 15,761 रोगी उपचाराधीन हैं।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में