मिजोरम में कोविड-19 के 73 नए मामले

Ads

मिजोरम में कोविड-19 के 73 नए मामले

  •  
  • Publish Date - May 10, 2021 / 05:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

आइजोल, 10 मई (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 73 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,623 हो गई। नए मामलों में 19 से अधिक बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि ‘मिजोरम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ में 68 वर्षीय महिला की संक्रमण से मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 21 हो गई।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से आइजोल में 54, सियाहा में आठ और लॉन्गतलाई में चार मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 1,847 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 5,755 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मिजोरम में अभी तक कुल 3,29,805 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा