असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 764 नए मामले

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 764 नए मामले

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 764 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: July 19, 2022 11:37 am IST

गुवाहाटी, 19 जुलाई (भाषा) असम में कोविड-19 के 764 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 7,30,907 हो गए। एक दिन पहले 149 दैनिक मामले सामने आए थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार, तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,651 हो गई। राज्य में अभी तक 7,18,495 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 4,409 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। असम में मरीजों के ठीक होने की दर 98.30 प्रतिशत है। राज्य में संक्रमण की दर 10.47 प्रतिशत से घटकर 10.46 प्रतिशत हो गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 4.72 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में