7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा देने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार, इतनी बढ़ सकती है सैलरी

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा देने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार, इतनी बढ़ सकती है सैलरी

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा देने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार, इतनी बढ़ सकती है सैलरी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: November 3, 2019 3:34 am IST

नई दिल्ली: दीवाली का तोहफा देने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी कर रही है। दरअसल मोदी सरकार अब सरकारी कर्मचारियों को सालाना होने वाले इंक्रीमेंट की दरों में बढ़ोतरी करने का विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने ने हाल ही में केंद्रीय सिविल सेवा नियम 10 के तहत वेतन वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी है। इस लिहाज से उम्मीद की जा रही है कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को सालाना इंक्रीमेंट में सरकार बड़ा गिफ्ट दे सकती है।

Read More: चोला माटी के.. गाकर मां ने बेटे को दी अंतिम विदाई.. भर आईं सबकी आंखें.. देखिए

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी की मांग को नकार दिया था। वहीं, इसी साल 29 अप्रैल को गृह मंत्रालय ने 31 जुलाई 2018 को व्यय कार्यालय ज्ञापन विभाग में निहित निर्देशों का उल्लेख करते हुए वेतन वृद्धि के संबंध में स्पष्टकरण मांगा था। गृह मंत्रालय की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण में इस बात का स्पष्ट उल्लेख था कि क्या किसी कर्मचारी ने पदोन्नति की है या वित्तीय प्राप्त कर रहा है। 1 जुलाई, 2016 को अपग्रेड किया गया और दो वेतन वृद्धि यानी पहली वार्षिक वेतन वृद्धि और दूसरी पदोन्नति वेतन वृद्धि, 1 जनवरी, 2017 को छह महीने की अवधि के बाद या 1 जुलाई, 2017 को एक वर्ष की अवधि समाप्त होने के बाद उनकी अगली वेतन वृद्धि के लिए पात्र है। इसके जवाब में व्यय विभाग ने कहा है कि मामले की जांच की गई है।

Read More: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में आज शपथ लेंगे एके मित्तल, होंगे 25वें मुख्य न्यायाधीश

नए रिपोर्ट के अनुसार जो कर्मचारी 1 जुलाई को पदोन्नति / वित्तीय उन्नयन प्राप्त कर रहे हैं और दो वेतन वृद्धि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं अर्थात पहली जुलाई को होने वाली पहली वार्षिक वेतन वृद्धि और पदोन्नति के कारण दूसरी वेतन वृद्धि, उनके बाद के वेतन में वृद्धि होगी। 1 जनवरी के बाद, छह महीने की अवधि पूरी होने के बाद वेतन में इजाफा होगा।

Read More: जम्मू-कश्मीर में POK का मीरपुर-मुजफ्फराबाद, लद्दाख में गिलगित शामिल, जारी हुआ भारत का नया नक्शा

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/9jKS88_sIlU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"