7th Pay Commission: कर्मचारियों को मिल सकती है दोहरी खुशखबरी, सभी मांगें पूरी करेगी सरकार!
7th Pay Commission: कर्मचारियों को मिल सकती है दोहरी खुशखबरी, सभी मांगें पूरी करेगी सरकार!
नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों जल्द सरकार द्वारा खुशखबरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से सरकारी कर्मचारी न्यूनतम वेतन में इजाफे में की मांग कर रहे थे, आने वाले त्योहारों के सीजन में सरकार कर्मचारियों को दोहरी खुशियां दे सकती है। इस त्योहार के सीजन में सरकार कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन समेत अन्य मांगों पर मुहर लगा सकती है। कर्मचारियों ने जुलाई के महीने में सरकार से अपनी सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी करने की मांग की थी।
खबरों के अनुसार मोदी सरकार जल्द 50 लाख कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में बढोतरी कर सकती है। बता दें कि 2016 से केन्द्र सरकार के लाखों कर्मचारी 7वें वेतनमान में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, अब सरकार कर्मचारियों को दोहरी खुशी देते हुए इन सभी मांगों को पूरा कर सकती है।
Read More: चंद्रयान-2 को लेकर आज मिल सकती खुशखबरी, ऐसे मिलेगी जानकारी

Facebook


