ओडिशा में कोविड-19 के 849 नये मामले, 66 मरीजों की मौत
ओडिशा में कोविड-19 के 849 नये मामले, 66 मरीजों की मौत
भुवनेश्वर, 26 अगस्त (भाषा) ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 849 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10.04 लाख हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 130 बच्चे भी शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 66 और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,628 हो गयी।
ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान 71,231 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, जिसके बाद संक्रमण की दर 1.19 प्रतिशत हो गयी।
खुर्दा जिले में सर्वाधिक 313 नये मरीज मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इस दौरान कटक में सर्वाधिक 15 मरीजों की मौत हुई।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 8,288 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 9.88 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में बुधवार को 721 मरीज ठीक हुये हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ओडिशा में अब तक 50 लाख से अधिक लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।
भाषा रवि कांत मनीषा
मनीषा

Facebook


