मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 22, 2022 6:18 pm IST

आइजोल, 22 अप्रैल (भाषा) मिजोरम में 43 बच्चों समेत कम से कम 91 और लोगों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,26,590 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। राज्य में कोविड-19 से अब तक 694 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 79 मामले सामने आए थे। राज्य में अभी 614 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 2,25,282 लोग कोविड से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में