लद्दाख में कोविड-19 के 91 नये मामले, एक मरीज की मौत

लद्दाख में कोविड-19 के 91 नये मामले, एक मरीज की मौत

लद्दाख में कोविड-19 के 91 नये मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 3, 2021 4:59 am IST

लेह, तीन जून (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 91 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले 18,841 हो गए हैं जबकि एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या 191 पर पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नये मामलों में से 73 लेह से और 18 कारगिल से सामने आए हैं।

लेह में कोविड-19 के एक और मरीज की मौत के बाद लद्दाख में मृतक संख्या 191 हो गई है जिनमें से 137 की ल‍ेह में और 54 की कारगिल में मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 140 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 17,119 हो गई है।

लद्दाख में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 1,531 हो गई है। इनमें 1,320 मरीजों का इलाज लेह में और 211 का कारगिल जिले में चल रहा है।

भाषा

नेहा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में