पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,191 नए मामले, 37 और मरीजों की मौत
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,191 नए मामले, 37 और मरीजों की मौत
कोलकाता, 22 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,191 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल मामले बढ़कर 19,58,265 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
राज्य में महामारी से 37 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 20,302 पर पहुंच गई।
विभाग ने कहा कि कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक कुल 18,14,306 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी कोविड-19 के 1,23,657 मरीज उपचाराधीन हैं।
भाषा यश माधव
माधव

Facebook


