जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 31, 2021 8:42 pm IST

श्रीनगर, 31 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,32,249 हो गई। रविवार शाम पांच बजे से पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नए मामलों में से 6 जम्मू संभाग जबकि 89 कश्मीर संभाग से सामने आए हैं।

श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 49 मामले सामने आए हैं। बारामूला और बडगाम जिलों में 10-10 लोग संक्रमित मिले।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 902 है। 3,26,915 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। बीते 24 घंटे में मौत को कोई मामला सामने नहीं आया। मृतकों की कुल संख्या अब भी 4,432 है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में