Unique wedding : 95 का दूल्हा 90 की दुल्हन…70 साल तक लिव-इन में रहने के बाद कपल ने रचाई शादी, पोते-पोतियों ने भी देखा अनोखा विवाह
Unique wedding : 95 का दूल्हा 90 की दुल्हन…70 साल तक लिव-इन में रहने के बाद कपल ने रचाई शादी, पोते-पोतियों ने भी देखा अनोखा विवाह

Unique Wedding/ Image Credit: Kavish Aziz X Handle
- 70 साल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने शादी रचाई।
- 95 साल का दूल्हा और 90 साल की दुल्हन ने रचाई शादी।
- नाता प्रथा के तहत 70 साल लिव इन में रहा कपल।
उदयपुर। Unique Wedding : राजस्थान से एक दिलचस्प खबर सामने है जहां एक कपल ने प्यार की मिसाल पेश की है। जिन्होंने 70 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अब पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है। जो इस वक्त काफी चर्चा में है और सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। इसमें सबसे खास बात यह रही की इस अनोखी शादी में उनके बेटे, बेटियों, पोते-पोतियों समेत पूरा गांव उनकी खुशियों में शामिल हुआ।
कपल के है 8 बच्चे
दरअसल, राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गलंदर गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली। यहां 70 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे दूल्हे रामा भाई अंगारी 95 वर्षीय और दुल्हन जीवली देवी 90 वर्षीय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर एक मिसाल कायम की।लिव-इन में रहने के दौरान ही उनके चार लड़के और 4 लड़कियों समेत कुल 8 बच्चे हुए।
जताई शादी की इच्छा
वहीं इस बुजुर्ग कपल के बेटे ने बताया कि, माता-पिता ने 70 साल लिव-इन रिलेशनशिप के बाद शादी की इच्छा जताई थी जिसके बाद पूरे परिवार ने उनकी शादी कराने का फैसला लिया। वहीं बीते 1 जून को दोनों की हल्दी की रस्म हुई और 4 जून को दोनों ने शादी रचाई। इस दौरान बारात भी निकाली गई जिसमें परिवार वालों के साथ ही पूरा गांव भी शामिल हुआ।
क्या है नाता प्रथा
Unique Wedding : बता दें कि, रामा भाई अंगारी और जीवली देवी आदिवासी समाज की नाता प्रथा के तहत 70 साल तक साथ रहा। इस प्रथा के तहत हर कोई अपने पसंद के व्यक्ति के साथ बिना शादी के ही साथ रह सकते हैं और इस दौरान उनके जो बच्चे होते तो उनका भी संपत्ति पर पूरा अधिकार शामिल है। लेकिन इसमें सामाजिक आयोजनों में कई रस्मों में भाग लेने की अनुमति नहीं होती है।
लेखक के बारे में
Web Title: 95 year old groom and 90 year old bride... the couple got married after living in a live-in relationship for 70 years

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm