मिजोरम में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 99 नए मामले

मिजोरम में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 99 नए मामले

मिजोरम में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 99 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: April 29, 2022 11:31 am IST

आइजोल, 29 अप्रैल (भाषा) मिजोरम में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन की तुलना में 14 अधिक हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,27,336 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कोविड​​-19 के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा 696 पर स्थिर रहा क्योंकि बृहस्पतिवार से कोई नई मौत नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर पिछले दिन के 7.49 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत तक हो गई, क्योंकि परीक्षण किए गए 990 नमूनों से ताजा 99 मामलों का पता चला है।

अधिकारी ने कहा कि मिजोरम में वर्तमान में कोविड-19 के 744 उपचाराधीन मामले हैं, जबकि 2,25,896 लोग अब तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जिनमें बृहस्पतिवार के 85 लोग शामिल हैं।

राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 99.36 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.30 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी लालमुआनावमा जोंगटे के अनुसार बृहस्पतिवार तक 8.47 लाख से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है।

भाषा फाल्गुनी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में