जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 99 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 99 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 99 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 10, 2021 8:07 pm IST

श्रीनगर, 10 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के 99 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,30,533 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से कुल मृतक संख्या 4,426 पर स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक जम्मू क्षेत्र से 14, जबकि कश्मीर क्षेत्र से संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 41 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि बारामूला और बडगाम जिले में 12-12 नए मामले सामने आए।

केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,091 हो गयी है, जबकि अब तक 3,25,016 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के 47 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

भाषा

रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में