20 वीं मंजिल से गिरकर एक 15 वर्षीय किशोर की मौत

20 वीं मंजिल से गिरकर एक 15 वर्षीय किशोर की मौत

20 वीं मंजिल से गिरकर एक 15 वर्षीय किशोर की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: November 29, 2021 12:02 am IST

नोएडा(उप्र) 28 नवंबर (भाषा) नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र में चेरीकांऊटी सोसाइटी के पास निर्माणाधीन एक सोसाइटी के 20 वीं मंजिल से गिरकर 15वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक सुश्री अनीता चौहान ने बताया कि चेरी कंटी सोसायटी के पास एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के 20 वीं मंजिल से बबलू (15 ) निर्माण कार्य करते समय ऊंचाई से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं, तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

भाषा सं

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में