दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बस के अंदर सड़ी-गली हालत में मिला एक व्यक्ति का शव

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बस के अंदर सड़ी-गली हालत में मिला एक व्यक्ति का शव

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बस के अंदर सड़ी-गली हालत में मिला एक व्यक्ति का शव
Modified Date: June 9, 2025 / 03:40 pm IST
Published Date: June 9, 2025 3:40 pm IST

नयी दिल्ली, 9 जून (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार को एक बस के अंदर आंशिक रूप से सड़ी-गली हालत में 32-वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने सुबह सात बजकर 52 मिनट पर नंद नगरी पुलिस थाने में फोन करके बस स्टैंड पर खड़ी एक पर्यटक बस से बदबू और खून निकलने की शिकायत की।

बस खाली थी, जिसमें पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान बाद में गामरी निवासी शिवा के रूप में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘शव आंशिक रूप से क्षत-विक्षत था और सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। बस का केबिन अंदर से बंद था। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटनावश गिरने का मामला प्रतीत होता है।’

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

भाषा योगेश सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में