हैदराबाद के एक भक्त ने टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दान किए

हैदराबाद के एक भक्त ने टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दान किए

हैदराबाद के एक भक्त ने टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दान किए
Modified Date: June 21, 2026 / 09:13 pm IST
Published Date: June 21, 2026 9:13 pm IST

तिरुपति, 21 जून (भाषा) हैदराबाद के एक भक्त ने रविवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये का दान दिया।

दान का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) तिरुपति में ईओ के कैंप कार्यालय में टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी एम. रविचंद्र को सौंपा गया।

मंदिर प्रशासन की एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हैदराबाद में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के संस्थापक और चेयरमैन ऐनी श्रीनिवास राव ने श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दान किए। यह ट्रस्ट गरीब मरीजों को जीवन बचाने वाली चिकित्सा सहायता प्रदान करता है।

नवंबर 2001 में स्थापित, श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट का मकसद दिल, किडनी, दिमाग, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

टीटीडी तिरुपति में स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है। इसे दुनिया का सबसे अमीर हिंदू मंदिर माना जाता है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में