तिरुपति, 28 फरवरी (भाषा) हैदराबाद के एक श्रद्धालु ने टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षण ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दान किए हैं।
दान का चेक तिरुमला के कैंप कार्यालय में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी.आर. नायडू को सौंप दिया गया।
मंदिर निकाय द्वारा शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘हैदराबाद के एक भक्त, रचमल्लू वेंकट सुजित ने टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षण ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दान किए हैं।’
एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट की स्थापना गायों के संरक्षण और उनके आर्थिक पहलुओं के साथ-साथ उनके धार्मिक महत्व पर जोर देने के लिए की गई थी।
गोसंरक्षण ट्रस्ट को दिए गए प्रत्येक दान के बदले मंदिर प्रबंधन द्वारा भी उतनी ही राशि का योगदान दिया जाता है ताकि ट्रस्ट आत्मनिर्भर बन सके। टीटीडी तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है।
भाषा तान्या प्रशांत
प्रशांत