दिल्ली के नरेला स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया गया
दिल्ली के नरेला स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया गया
नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अपराह्न 12:20 बजे बाहरी-उत्तरी दिल्ली में एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा, ‘हमने पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। अपराह्न 13:20 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।’
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप

Facebook


