शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगी, आग बुझाने का काम जारी
शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगी, आग बुझाने का काम जारी
नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) परिसर में शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लग गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अग की घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब 9.37 बजे आग लगने की सूचना मिली, इसके बाद आग पर काबू पाने के लिये विभाग ने आठ दमकल गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा ।
उन्होंने बताया कि इमरत में लगी आग को बुझाने का काम जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
भाषा
रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


