दिल्ली में एक व्यक्ति ने भतीजे की हत्या की, दूसरे को घायल किया

दिल्ली में एक व्यक्ति ने भतीजे की हत्या की, दूसरे को घायल किया

दिल्ली में एक व्यक्ति ने भतीजे की हत्या की, दूसरे को घायल किया
Modified Date: September 19, 2025 / 08:26 pm IST
Published Date: September 19, 2025 8:26 pm IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) बाहरी उत्तरी दिल्ली में अपने पिता के साथ झगड़े के बाद अपने भतीजे की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने और बड़े भाई को घायल करने के आरोप में 41 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना 14 सितंबर की रात गुरु नानक देव कॉलोनी में घटी। अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहने वाले जितेंद्र ने गरमागरम बहस के बाद अपने भतीजे आकाश गिरि उर्फ ​​रोहन (28) और उसके बड़े भाई अभिलाष उर्फ ​​रोहित पर चाकू से हमला कर दिया।

डीसीपी (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने कहा, ‘रोहन को बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके भाई रोहित को गंभीर चोटें आईं, लेकिन वह बच गया।’

पुलिस ने कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में