गिरिडीह, आठ जून (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुड़ुकडिहा गांव में हुई।
अधिकारी ने बताया कि दो लड़कियों की उम्र छह वर्ष जबकि एक की 17 वर्ष है।
सदर एसडीपीओ जित्वाहा उरांव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “धारदार हथियार से तीन नाबालिग बेटियों की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
उन्होंने कहा कि हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं।
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा