दिल्ली के प्रेम नगर में गर्दन पर चोट के निशान के साथ एक व्यक्ति मिला
दिल्ली के प्रेम नगर में गर्दन पर चोट के निशान के साथ एक व्यक्ति मिला
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में रविवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति की सड़क किनारे पड़ा मिला जिसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि हो सकता है उसने खुद को ये चोट पहुंचाई हो।
उन्होंने बताया कि प्रेम नगर थाने में उस व्यक्ति के बारे में सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘गोपाल नाम का व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा मिला और उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। उसे इलाज के लिए मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल (एसजीएम) अस्पताल ले जाया गया।’
प्रारंभिक पूछताछ में गोपाल ने पुलिस को बताया कि उसने खुद को घायल किया था। उसके पिता तेजपाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है और अक्सर नशे के कारण अपना आपा खो देता है, जिसके कारण उसने खुद को चोट पहुंचाई होगी।
पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।
भाषा
शुभम प्रशांत
प्रशांत

Facebook


