झारखंड के चतरा में माओवादी संगठन से अलग हुए गुट का सदस्य गिरफ्तार

झारखंड के चतरा में माओवादी संगठन से अलग हुए गुट का सदस्य गिरफ्तार

झारखंड के चतरा में माओवादी संगठन से अलग हुए गुट का सदस्य गिरफ्तार
Modified Date: July 20, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: July 20, 2026 11:39 am IST

चतरा (झारखंड) 20 जुलाई (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से अलग हुए एक गुट के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी के अनुसार, नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी (35) को रविवार शाम मधनिया गांव से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि गंझू माओवादियों से जुड़े कई मामलों में वांछित था।

एसपी ने कहा, ‘‘माओवादियों से जुड़ी गतिविधियों के सिलसिले में बालूमठ थाने में गंझू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वह काफी समय से फरार था। एक महीने पहले बालूमठ पुलिस ने लावालौंग में उसके घर पर एक कानूनी नोटिस चस्पा किया था।’’

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में