ओडिशा के मयूरभंज में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

ओडिशा के मयूरभंज में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

ओडिशा के मयूरभंज में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
Modified Date: July 20, 2026 / 11:36 pm IST
Published Date: July 20, 2026 11:36 pm IST

भुवनेश्वर, 20 जुलाई (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रवींद्र बेहरा और जाबा बास्के के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि बेहरा पर उस समय बिजली गिरी जब वह परियाकुली गांव में अपने घर के बरामदे में बैठे थे।

मोरोडा पुलिस थाना प्रभारी सुमित सोरेन ने बताया कि बास्के पर बिजली तब गिरी जब वह खेत में काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाषा

राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में