मुंबई के एक व्यक्ति ने कॉजपा प्रदर्शनकारियों के लिए मुफ्त खाना ऑर्डर किया

मुंबई के एक व्यक्ति ने कॉजपा प्रदर्शनकारियों के लिए मुफ्त खाना ऑर्डर किया

मुंबई के एक व्यक्ति ने कॉजपा प्रदर्शनकारियों के लिए मुफ्त खाना ऑर्डर किया
Modified Date: July 21, 2026 / 10:44 pm IST
Published Date: July 21, 2026 10:44 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति खाने के पैकेट लेकर आया, जिसका भुगतान पहले ही किया जा चुका था।

एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति उस जगह पहुंचता है जहां भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग डटे हुए हैं। वह खाने के पैकेट लेकर वहां पहुंचा था, जिसे मुंबई के एक निवासी द्वारा ऑर्डर किया गया था। खाने का भुगतान पहले ही कर दिया गया था।

खाना लेकर आने वाले व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर ऑर्डर का विवरण दिखाते हुए बताया कि मुंबई निवासी अनुज रावत ने ऑर्डर किया है और निर्देश दिया है कि इसे भूखे व्यक्तियों के बीच वितरित कर दिया जाए।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना मिली है। कई उपयोगकर्ताओं ने मुंबई निवासी के समर्थन की प्रशंसा की, जबकि अन्य ने टिप्पणी की कि ‘इंसानियत अब भी जिंदा है।’

यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में शामिल हजारों प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

इस बीच, मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। सैकड़ों छात्र और उनके समर्थक फिर जंतर-मंतर पहुंचे और नीट विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में