दिल्ली के अस्पताल ने 22 वर्षीय युवती के सिर से ‘ब्रेन लीजन’ को सफलतापूर्वक निकाला

दिल्ली के अस्पताल ने 22 वर्षीय युवती के सिर से ‘ब्रेन लीजन’ को सफलतापूर्वक निकाला

दिल्ली के अस्पताल ने 22 वर्षीय युवती के सिर से ‘ब्रेन लीजन’ को सफलतापूर्वक निकाला
Modified Date: July 21, 2026 / 10:47 pm IST
Published Date: July 21, 2026 10:47 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) दिल्ली के एक निजी अस्पताल ने 22 वर्षीय युवती के मस्तिष्क में ‘मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस’ (एमडीआर-टीबी) से बने बड़े ‘ब्रेन लीजन’ को सर्जरी कर सफलपूर्वक निकाल दिया है।

अस्पताल ने एक बयान में इसे जटिल ऑपरेशन बताया।

इसके मुताबिक, यथार्थ अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार बरनवाल तथा न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. रजत चोपड़ा के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने लड़की की जांच के दौरान पाया कि मरीज के मस्तिष्क में एमडीआर-टीबी के कारण बड़ा और जटिल ब्रेन लीजन बन गया है।

बयान में कहा गया है कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन करने का फैसला किया गया और इस दौरान पूरे ब्रेन लीजन को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।

इसके अनुसार, कुछ ही दिनों में मरीज़ स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ और वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई है और सामान्य जीवन जी रही है तथा अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए है। उसके पिता दिल्ली पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक हैं।

डॉ. बरनवाल और डॉ चोपड़ा ने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन इंफेक्शन, मिर्गी और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियां अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही हैं। मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम, योग और ध्यान करें तथा अपने रक्तचाप व ब्लड शुगर की नियमित जांच कराते रहें।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में