अमेरिका में सड़क हादसे में हैदराबाद के एक परिवार के तीन लोगों की मौत
अमेरिका में सड़क हादसे में हैदराबाद के एक परिवार के तीन लोगों की मौत
हैदराबाद, 21 जुलाई (भाषा) अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में सड़क दुर्घटना में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
परिजनों के अनुसार, सोमवार रात (भारतीय समयानुसार) परिवार जिस वाहन में यात्रा कर रहा था, उसकी दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में नाजिया सलमा तथा उनके बेटे और बेटी की मौत हो गई।
वहीं, नाजिया के पति शेख नदीम और उनकी छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा
राखी रंजन
रंजन

Facebook


