मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला, कुल मामले 4,447 हुए

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला, कुल मामले 4,447 हुए

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला, कुल मामले 4,447 हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 21, 2021 4:58 am IST

आइजोल, 21 मार्च (भाषा) मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद रविवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 4,447 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 15 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 4,421 लोग ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मिजोरम में अब तक कोविड-19 से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजवमी ने बताया कि अब तक राज्य में 50,283 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं लगभग 10,251 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,510 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

भाषा यश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में