अरुणाचल में कोविड-19 का एक नया मामला, संक्रमितों की संख्या 55,306 हुई

Ads

अरुणाचल में कोविड-19 का एक नया मामला, संक्रमितों की संख्या 55,306 हुई

  •  
  • Publish Date - December 13, 2021 / 12:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

ईटानगर, 13 दिसंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,306 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 280 बनी हुई है। पूर्वोत्तर राज्य में 29 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 54,997 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 14,37,064 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद