अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: February 16, 2021 6:55 am IST

ईटानगर, 16 फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में बढ़कर 16,833 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में फिलहाल कोविड-19 के तीन मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 16,774 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) एल जाम्पा ने बताया कि सोमवार को 498 नमूनों की जांच हुई।

इसी बीच राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी (एसआईओ) दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक राज्य में 24,211 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में