बाराबंकी में अज्ञात हमलावरों ने कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या की

बाराबंकी में अज्ञात हमलावरों ने कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या की

बाराबंकी में अज्ञात हमलावरों ने कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या की
Modified Date: February 13, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: February 13, 2026 4:07 pm IST

बाराबंकी (उप्र), 13 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को कुख्यात अपराधी शोएब किदवई उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना के समय बॉबी अपनी कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था त‍भी अयोध्या राजमार्ग पर असैनी मोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे नजदीक से गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि वारदात के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस का निवासी शोएब के खिलाफ हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बॉबी का नाम चर्चित लखनऊ जेलर हत्याकांड में सामने आया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह इस मामले में आरोपी था और लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सुनियोजित हमला प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और कुछ संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में