Ranchi Road Accident: टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी वाहन, चार लोगों की मौत, 12 लोग घायल

Ranchi Road Accident: टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी वाहन, चार लोगों की मौत, 12 लोग घायल

Ranchi Road Accident: टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी वाहन, चार लोगों की मौत, 12 लोग घायल

Alwar Road Accident News/ Image Source: IBC24

Modified Date: October 30, 2025 / 09:42 pm IST
Published Date: October 30, 2025 9:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • झारखंड के बुंडू थाना क्षेत्र में टायर फटने से हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
  • हादसे में 4 लोगों की मौत, 12 लोग घायल
  • यात्री आदिवासी जन आक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे थे

रांची: Ranchi Road Accident झारखंड के रांची जिले में बृहस्पतिवार को टायर फटने के कारण एक यात्री वाहन के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी से 45 किलोमीटर दूर बुंडू थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह में दोपहर करीब दो बजे यह घटना हुई।

Ranchi Road Accident पुलिस के अनुसार वाहन में 16 लोग सवार थे और ये लोग विभिन्न आदिवासी समूहों की ओर से ताऊ मैदान में आयोजित आदिवासी जन आक्रोश रैली में भाग लेने के लिए जा रहे थे। बुंडू थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों को उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘अगला टायर अचानक फट जाने के बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट कर खेत में जा गिरा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।’’

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।