हार्दिक की “गंदी” सीडी से गुजरात की राजनीति में बवाल

हार्दिक की "गंदी" सीडी से गुजरात की राजनीति में बवाल

हार्दिक की “गंदी” सीडी से गुजरात की राजनीति में बवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: November 13, 2017 12:40 pm IST

अहमदाबाद।  गुजरात में जैसे-जैसे चुनावी तारीखे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे वहां की राजनीति का उबाल अपने चरम पर पहुंचते जा रहा है। गुजरात की राजनीति ने युवा चहरे की रूप में उभरे पटेल नेता हार्दिक पटेल की एक कथित सीडी ने गुजरात की राजनीति को अपने चंगुल में ले लिया है। इस सीडी में हार्दिक जैसे दिखने वाला एक शख्स एक महिला के साथ होटल के कमरे में दिख रहे है। जैसे ही स्थानीय न्यूज चैनलस् ने दिखान शुरू किया गुजरात की राजनीति में जैसे कोई विस्फोट हो गया हो। वैसे इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई और अपने बचाव में आए हार्दिक ने ट्विटर के माध्यम से इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहरा दिया। 


हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर इस वीडियो में मैं होता तो सीना ठोककर इसे स्वीकार कर लेता। लेकिन यह भाजपा की ओर से फैलाया जा रहा भ्रम है लेकिन मैं कहता हूं मुझे बदनाम कर लो कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन गुजरात की महिलाओं का अपमान किया जाना ठीक नहीं है।

इस बात से एक बात तो साफ नजर आ रही है कि हार्दिक बिल्कुल भी बैकफुट पर खेलने को तैयार नहीं उन्होंने वीडियो को गुजरात की महिलाओं का अपमान बताकर इसे नया मोड देने की कोशिश की है ।

यह कथित वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है –

वैसे आपको बता दें की हार्दिक ने कुछ समय पहले ही इस बात की आशंका जताई थी की चुनाव से पहले उनकी अश्लील सीडी सामने आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यूट्यूब पर जारी किया गया गया विडियो 16 मई का बताया जा रहा है। इस विडियो को यूट्यूब पर डालने वाले अश्विन सांकड़सरिया का कहना है की मेरे पास सिर्फ हार्दिक ही नहीं बल्की उनके सहयोगियों की भी सीडी है। 

 

अमन वर्मा, IBC24


लेखक के बारे में