Road Accident In Haldwani: अनयंत्रित होकर नहर में गिरी तेज रफ़्तार कार, एक बच्चे समेत 4 की मौके पर हुई मौत, तीन की हालत गंभीर
Road Accident In Haldwani: हल्द्वानी में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

Road Accident In Haldwani/ Image Credit: @SachinGuptaUP X Handle
- हल्द्वानी में एक भीषण हादसा हुआ है।
- यहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
- इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।
हल्द्वानी: Road Accident In Haldwani: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली क्षेत्र में फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे हुई हैं। बताया जा रहा है कि, सिंचाई नहर में कार गिरते ही पलट गई और थोड़ा आगे बहकर पुलिया में फंस गई। कार पलटने से कार के अंदर पानी भर गया। इस दौरान कार में 7 लोग सवार थे। इनमे से एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला।
तीन लोगों की हालत गंभीर
Road Accident In Haldwani: रेस्क्यू टीम ने जब कार के शीशे खोले तो उन्हें पता चला कि, एक बच्चे समेत कुल चार लोग दम तोड़ चुके थे. 3 लोग घायल हैं। इन्हें सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उत्तराखंड –
हल्द्वानी में एक कार नहर में जा गिरी और पलट गई। बहते हुए वो एक पुल के नीचे अटक गई। तेज फ्लो पानी कार में अंदर तक भर गया। 7 लोग सवार थे। बच्चे सहित 4 की मौत हो गई है। @AjitSinghRathi pic.twitter.com/7PvZneexvE
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 25, 2025
कार में सवार थे 7 लोग
Road Accident In Haldwani: हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि, कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है. तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर कार गिरी और तेज बहाव होने के चलते कार बह गई। पुलिस कार और मृतक लोगों के संबंध में जानकारी इकट्ठा की है। फ़िलहाल जानकारी सामने आई है कि, कार सवार सभी लोग उधम सिंह नगर के किच्छा के रहने वाले थे।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: A speeding car lost control and fell into a canal, 4 people including a child died on the spot, three in critical condition

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm