Taj Mahal Video: ताजमहल के अंदर ऐसा काम कर रही थी मशहूर कथावाचिका, बोली- ‘ताजमहल नहीं ये…’ अब वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी

Taj Mahal Video: ताजमहल के अंदर ऐसा काम कर रही थी मशहूर कथावाचिका, बोली— 'ये ताजमहल नहीं ये...' अब वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी

Taj Mahal Video: ताजमहल के अंदर ऐसा काम कर रही थी मशहूर कथावाचिका, बोली- ‘ताजमहल नहीं ये…’ अब वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी

Taj Mahal Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: November 4, 2025 / 04:46 pm IST
Published Date: November 4, 2025 4:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ताजमहल के अंदर बाल विदुषी लक्ष्मी ने किया शिव तांडव स्तोत्र पाठ
  • वीडियो हुआ वायरल
  • ‘द ताज स्टोरी’ फिल्म के समर्थन में दिया “तेजोमहालय” का संदेश

आगरा: Taj Mahal Video आगरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, आज कथावाचिका बाल विदुषी लक्ष्मी ताज महल पहुंची। जहां वो यहां पाठ करते हुए नजर आई। कथावाचिका ने एक वीडियो बना दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Taj Mahal Video इस वीडियो में वे विदुषी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के समर्थन में इतिहास का संदेश दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में कथावाचिका ने कहा कि ‘आप सभी जानते हैं कि 31 अक्टूबर को ‘द ताज स्टोरी’ फिल्म रिलीज होने जा रही है। जिसमें मुख्य किरदार परेश रावल है। इस फिल्म में ताज महल की स्टोरी बताई जाएगी कि ये ताज महल नहीं ​तेजोमहालय है। उन्होंने आगे कहा कि भोले नाथ कि ऐसी कृपा हुई कि जीवन में पहली बार मैं दर्शन करने आई हूं।

आपको बता दें कि उन्होंने ताजमहल और तेजोमहालय के विवाद पर नई बहस छेड़ दी है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद एएसआई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ताजमहल परिसर में बना शिव तांडव वीडियो चर्चा में है। दरअसल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के नियमों के अनुसार, किसी भी विरासत स्थल पर धार्मिक गतिविधियां सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं। लेकिन वायरल वीडियो में लक्ष्मी, स्मारक के भीतर खड़ी होकर शिव तांडव का पाठ करती दिख रही हैं। इस पर कई लोगों ने इसे “असली इतिहास की पहचान” बताते हुए समर्थन किया है, जबकि कुछ लोगों ने इसे नियमों की अनदेखी बताया है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।