दिल्ली के मंगोलपुरी में रेलवे ट्रैक पर किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई
दिल्ली के मंगोलपुरी में रेलवे ट्रैक पर किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) दिल्ली में नांगलोई और मंगोलपुरी स्टेशनों के बीच रेल की पटरियों के पास तीन अज्ञात लोगों के साथ झगड़े के दौरान 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हुई जब पीड़ित और उसके दोस्त राज पार्क औद्योगिक क्षेत्र में रेल की पटरियों के पास ‘रील’ बना रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 17-20 वर्ष की आयु के तीन लोग समूह के पास आए और उनकी गतिविधियों में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया, जिससे विवाद हो गया।
पुलिस ने कहा कि टकराव के दौरान, एक आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने अपने सहयोगी को चाकू दे दिया, जिसने उसके पेट में चाकू घोंप दिया।
आरोपी नांगलोई रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए, जबकि पीड़ित को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने के लिए तकनीकी और स्थानीय खुफिया जानकारी जुटा रही है।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश

Facebook


