भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की बैठक में सीमा पार अपराध, बुनियादी ढांचे और अतिक्रमण पर चर्चा

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की बैठक में सीमा पार अपराध, बुनियादी ढांचे और अतिक्रमण पर चर्चा

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की बैठक में सीमा पार अपराध, बुनियादी ढांचे और अतिक्रमण पर चर्चा
Modified Date: August 21, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: August 21, 2026 10:15 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) भारत और नेपाल ने सीमा प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों की व्यापक समीक्षा की तथा इन क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दो दिवसीय 14वीं बैठक शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून में संपन्न हुई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (सीमा प्रबंधन-एक) पौसुमी बसु ने किया जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेपाल के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले ने किया।

बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने ‘‘सीमा प्रबंधन व सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के पूरे दायरे’’ की समीक्षा की और ‘‘इन क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’’

बैठक में सीमा पर लगे खंभों के रखरखाव और मौजूदा सीमावर्ती बुनियादी ढांचे के प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा हुई।

दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में संस्थागत समन्वय और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा इन क्षेत्रों में संवाद व सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई।

बयान के अनुसार, संयुक्त कार्य समूह की अगली बैठक नेपाल में आपसी सहमति से तय तारीख पर होगी।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में