मणिपुर के उखरुल जिले में गोलीबारी में एक महिला को गोली लगी
मणिपुर के उखरुल जिले में गोलीबारी में एक महिला को गोली लगी
इम्फाल, 23 मार्च (भाषा) मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार को संदिग्ध बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, तंगखुल नगा बहुल जिले के कुकी बस्ती मोंगकोट चेपु गांव में हुई गोलीबारी में महिला के पैर में चोट आई।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को इलाज के लिए कांगपोकपी जिला ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उखरुल स्थित कुकी सीएसओ वर्किंग कमेटी नामक सामुदायिक समूह ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब एक बजे हुई, जब महिलाओं समेत ग्रामीण मुख्य बस्ती से कुछ सौ मीटर दूर खेतों में नियमित कृषि कार्य कर रहे थे।
भाषा
राखी दिलीप
दिलीप

Facebook


