कानपुर प्रशिक्षण विमान दुर्घटना की जांच करेगा एएआईबी

कानपुर प्रशिक्षण विमान दुर्घटना की जांच करेगा एएआईबी

कानपुर प्रशिक्षण विमान दुर्घटना की जांच करेगा एएआईबी
Modified Date: August 27, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: August 27, 2026 3:10 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) जांच एजेंसी वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) कानपुर में बृहस्पतिवार दोपहर को दोहरे-इंजन वाले प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच करेगी। इस दुर्घटना में प्रशिक्षु पायलट और प्रशिक्षक की मौत हो गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

शुरुआती जानकारी के आधार पर मंत्रालय ने बताया कि पंजीकरण संख्या वीटी-एनबीवी वाला टेकनम पी2006टी दोहरे इंजन वाला विमान बृहस्पतिवार दोपहर कानपुर हवाई अड्डे से करीब पांच समुद्री मील दूर गंगा बैराज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान का परिचालन कानपुर की गर्ग एविएशन लिमिटेड करती थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘विमान कानपुर सिविल हवाई अड्डे के स्थानीय उड़ान क्षेत्र में प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान में दो लोग सवार थे जिनमें एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक था। दुर्घटना में दोनों को जानलेवा चोटें आईं।’’

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के तीन अधिकारियों की एक टीम जरूरी नियामक निगरानी और समन्वय के लिए दुर्घटना स्थल का दौरा करेगी।

बयान में कहा गया, ‘‘एएआईबी को सूचित कर दिया गया है और वह तय नियमों के अनुसार दुर्घटना की विस्तृत जांच करेगा। जांच के जरिए दुर्घटना के हालात और कारण का पता लगाया जाएगा।’’

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में