Aaj ka Mausam Kaisa Hai Pani Girega ki Nahin: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के 18 राज्यों में अगले 4 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Ads

Aaj ka Mausam Kaisa Hai Pani Girega ki Nahin: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के 18 राज्यों में अगले 4 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 10:48 AM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 10:51 AM IST

Aaj ka Mausam Kaisa Hai Pani Girega ki Nahin: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के 18 राज्यों में अगले 4 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • अगले 4 दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
  • जम्मू-कश्मीर में दो जगह बादल फटने और फ्लैश फ्लड से भारी नुकसान
  • मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना

नई दिल्ली: Aaj ka Mausam Kaisa Hai Pani Girega ki Nahin उत्तर भारत के राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। कई जगहों से लगातार भूस्खलन और बादल फटने की खबरें सामने आ रही है। वहीं जम्‍मू-कश्‍मीर में दो जगहों पर बादल फटने से व्‍यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है। अचानक आई बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड से घर, खेत, होटल सब डूब गए। बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी होटलों और घरों तक में घुस गया। खेतों में पानी घुसने से किसानों को काफी नुकसान होने का अंदेशा है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

Aaj ka Mausam Kaisa Hai Pani Girega ki Nahin मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार वर्षा की आशंका व्यक्त की है। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अनुमान

विभाग ने आज असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश में आज लू चलने की संभावना है।

देश में मानसून की कुल वर्षा सामान्य से कम

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने कहा है कि अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है। डॉ. नरेश ने बताया कि किसी महत्वपूर्ण निम्न दबाव प्रणाली की अनुपस्थिति के कारण अगले छह से सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि अल नीनो की स्थिति के कारण देश में मानसून की कुल वर्षा सामान्य से कम रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

किन राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में क्या हुआ है?

जम्मू-कश्मीर में दो स्थानों पर बादल फटने से फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई, जिससे घर, होटल और खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग का क्या अलर्ट है?

मध्य प्रदेश में अगले 2–3 दिनों तक बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

किन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है?

असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के लिए मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर क्या कहा है?

मौसम विभाग के अनुसार, अल नीनो की स्थिति और किसी प्रभावी निम्न दबाव प्रणाली की अनुपस्थिति के कारण अगले कुछ दिनों में कई क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।