Ex BJP MLA Guddu Pandit Video: पूर्व भाजपा विधायक ने महिला कांग्रेस नेत्री को बेरहमी से पीटा, बाल खींचकर पटक दिया जमीन पर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

Ex BJP MLA Guddu Pandit Video: पूर्व भाजपा विधायक ने महिला कांग्रेस नेत्री को बेरहमी से पीटा, बाल खींचकर पटक दिया जमीन पर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 05:17 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 05:18 PM IST

Ex BJP MLA Guddu Pandit Video: पूर्व भाजपा विधायक ने महिला कांग्रेस नेत्री को बेरहमी से पीटा, बाल खींचकर पटक दिया जमीन पर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो / Image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • भाजपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का कथित मारपीट का वीडियो वायरल
  • कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज की
  • शिकायत में महिला ने मारपीट, धमकी और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के आरोप

बुलंदशहर: Ex BJP MLA Guddu Pandit Video भाजपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल गुड्डू पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक महिला के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुड्डू पंडित जिसे पीट रहे हैं वो उनकी तीसरी पत्नी अर्चना पांडा है और कांग्रेस की नेत्री है। वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। वहीं, अर्चना पांडा ने गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इस वायरल वीडियो की पुष्टि IBC24 नहीं करता है और ना ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखती है।

पूर्व विधायक ने महिला के साथ की मारपीट

Ex BJP MLA Guddu Pandit Video सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुड्डू पंडित एक कमरे में महिला की पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान कमरे में एक और शख्स मौजूद है। हालांकि महिला भी अपने बचाव के लिए पास पड़े झाड़ू से हमला करने की कोशिश करती है, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाती है। वहीं, गुड्डू पंडित से छूटते ही महिला कमरे से बाहर रोड पर आ जाती है। इस दौरान महिला गुड्डू पंडित को गुंडे, बदमाश और बदतमीज कहते हुए नजर आ रही है।

 

अश्लील व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया: अर्चना पांडा

वहीं, पीड़िता अर्चना पांडा ने अपनी शिकयत में कहा है कि ”वह अपने बेटे के साथ घर के भीतर थीं। आरोप है कि पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित उनके निवास स्थान पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगे। पीड़िता जब दरवाजा खोलने गई, तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और अश्लील व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। शिकायत में कहा गया है कि फर्श पर गिरने के बाद आरोपी ने महिला के बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। महिला की चीख-पुकार सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।”

पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की

कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें तथा उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है। अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लंबित हैं। पीड़िता ने स्पष्ट किया है कि वह कोर्ट में चल रहे किसी भी केस को वापस नहीं लेंगी। उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए चौबीसों घंटे महिला पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें:

गुड्डू पंडित का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गुड्डू पंडित एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो में दिखाई दे रही महिला कौन हैं?

शिकायत के अनुसार महिला की पहचान अर्चना पांडा के रूप में हुई है, जो कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। रिपोर्ट में उन्हें गुड्डू पंडित की पत्नी बताया गया है।

अर्चना पांडा ने गुड्डू पंडित पर क्या आरोप लगाए हैं?

अर्चना पांडा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गुड्डू पंडित ने उनके घर पहुंचकर उन्हें धक्का देकर गिराया, बाल खींचे और मारपीट की। उन्होंने अश्लील एवं अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है।

अर्चना पांडा ने पुलिस से क्या मांग की है?

अर्चना पांडा ने अपने और अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कड़ी कार्रवाई और चौबीसों घंटे महिला पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

क्या वायरल वीडियो की पुष्टि हुई है?

नहीं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो में दिख रही घटना और उससे जुड़े आरोपों को जांच के निष्कर्ष आने तक आरोप के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।