Reported By: Rajesh Mishra
,AAP CG State President Resign/Image Credit: AI
AAP CG State President Resign: रायपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) को छत्तीसगढ़ में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत को भेजा है।
उत्तम जायसवाल ने अपने इस्तीफे में कहा कि वे इस विश्वास के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़े थे कि छत्तीसगढ़ को बेहतर बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संघर्ष करेंगे। (AAP CG State President Resign) उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों और पार्टी की कार्यप्रणाली को देखते हुए अब उन्हें यह उद्देश्य पार्टी के माध्यम से पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
AAP CG State President Resign: जायसवाल ने अपने त्यागपत्र में पार्टी के मौजूदा कामकाज और परिस्थितियों पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य और विश्वास के साथ उन्होंने पार्टी का साथ दिया था, वह अब पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। इसी वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उत्तम जायसवाल के इस्तीफे को छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-