Medical College with wifes body on stretcher
झांसी : Jhansi Medical College Horror : उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के ओरछा निवासी एक गरीब ग्रामीण अपनी पत्नी की मौत के बाद शव को घर ले जाने के लिए पैसे न होने के कारण उसे घंटों स्ट्रेचर पर रखकर मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में बैठा रहा। इस दौरान बारिश के बीच उसकी 8 साल की मासूम बेटी अपनी मां के शव के पास बैठकर रोती रही, जिससे अस्पताल परिसर की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दरअसल ओरछा निवासी राहुल आदिवासी अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी रामवती को ओरछा अस्पताल के डॉक्टर द्वारा की गई आर्थिक मदद से टैक्सी करवाकर झांसी मेडिकल कॉलेज लाया था। हालांकि, डॉक्टरों ने रामवती को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद राहुल के सामने शव को अपने गांव ले जाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई।
शव वाहन के पैसे न होने की वजह से वह स्ट्रेचर पर शव रखकर इमरजेंसी की पार्किंग में लगभग एक घंटे से अधिक समय तक मदद का इंतजार करता रहा। बारिश के बीच मासूम बच्ची अपनी मृत मां के पास बैठी रही। बाद में जब मेडिकल कॉलेज चौकी के गॉर्डअजय की नजर इस बेबस परिवार पर पड़ी, तो उसने तुरंत निजी पहल कर एंबुलेंस बुलाई और शव को घर भिजवाया।
इस पूरे मामले पर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस सचिन माहौर का कहना है कि परिजनों द्वारा मांग किए जाने पर शव वाहन दिया जाता है, लेकिन संभवतः परिजनों ने इसकी जानकारी डॉक्टरों को नहीं दी थी। Medical College इसके बावजूद उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। आखिरकार पुलिस सिपाही की तत्परता से पीड़ित परिवार को राहत मिली और शव को सम्मानपूर्वक उनके घर भेजा जा सका।
इन्हें भी पढ़ें:-