Aaj Ka Panchang 27 July 2026 : आज से शुरू होगा जया-विजया पार्वती व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का पंचांग

27 जुलाई 2026, सोमवार को आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी के साथ जया-विजया पार्वती व्रत की शुरुआत हो रही है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए यह दिन विशेष माना जाता है। जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति।

Aaj Ka Panchang 27 July 2026 : आज से शुरू होगा जया-विजया पार्वती व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 27 July 2026

Modified Date: July 27, 2026 / 06:34 am IST
Published Date: July 27, 2026 6:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07 बजे से 12:59 बजे तक।
  • राहुकाल सुबह 7:21 बजे से 9:03 बजे तक।
  • भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए अत्यंत शुभ दिन।

नई दिल्ली: Aaj Ka Panchang 27 July 2026 :  हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, निवेश या यात्रा की शुरुआत से पहले पंचांग देखने की परंपरा है। 27 जुलाई 2026 (सोमवार) का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास है, क्योंकि इस दिन से जया-विजया पार्वती व्रत की शुरुआत हो रही है।27 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 4:15 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इस दिन से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए रखा जाने वाला जया-विजया पार्वती व्रत शुरू होगा, जो 1 अगस्त तक चलेगा। इस व्रत में नमक का सेवन वर्जित होता है; व्रती केवल फल, दूध या बिना नमक का भोजन ग्रहण करते हैं।

सूर्य, चंद्रमा और ग्रह-नक्षत्र की स्थिति

  • सूर्योदय व सूर्यास्त: सूर्योदय सुबह 5:59 बजे और सूर्यास्त शाम 7:07 बजे होगा।
  • चंद्रोदय व चन्द्रास्त: चन्द्रोदय शाम 5:46 बजे और चन्द्रास्त अगले दिन भोर में 4:29 बजे होगा
  • नक्षत्र व योग: सूर्य पुष्य नक्षत्र में स्थित रहेगा। चंद्रमा सुबह 10:28 बजे तक मूल नक्षत्र में रहने के बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। रात 10:53 बजे तक वैधृति योग रहेगा, जिसके बाद विष्कुम्भ योग शुरू होगा।

शुभ और अशुभ मुहूर्त

शुभमुहूर्तदोपहर 12:07 बजे से 12:59 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन का सबसे शुभ समय है, जिसमें बिना किसी झिझक के नया काम या पूजा शुरू की जा सकती है। Today Shubh Muhurat  राहुकाल सुबह 7:21 बजे से 9:03 बजे तक, यमगंड काल सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक और गुलिक काल दोपहर 2:09 बजे से 3:51 बजे तक रहेगा। इन समयों में नए या मांगलिक कार्यों की शुरुआत से बचने की सलाह दी जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.