आप ने दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर कैमरामैन को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया

आप ने दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर कैमरामैन को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया

आप ने दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर कैमरामैन को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया
Modified Date: September 27, 2026 / 07:03 pm IST
Published Date: September 27, 2026 7:03 pm IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निरीक्षण के दौरान एक कैमरामैन को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की।

तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह ने दावा किया कि इलाके में सड़क निर्माण से जुड़े मुद्दे उठाए जाने पर वर्मा अपना आपा खो बैठे और उन्होंने कैमरामैन को थप्पड़ मार दिया।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मोदी सरकार के एक मंत्री ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले एक युवा को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया… इस मंत्री को गिरफ्तार किया जाए। मैं कल तिलक नगर जाकर इस सड़क का निरीक्षण करूंगा।’

इस आरोप पर वर्मा की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी।

सिंह ने आरोप लगाया कि वर्मा सड़क का निरीक्षण करने आए थे और दावा किया कि सड़क से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद मंत्री ने प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘जब कथित घटना हुई, उस समय कैमरामैन पूरी कार्यवाही को रिकॉर्ड कर रहा था।’

आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी वर्मा पर कैमरामैन को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया और कथित व्यवहार को ‘शर्मनाक’ बताया।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में