सरकार बनाना भाजपा के मिशन का केवल एक हिस्सा, पार्टी सभी तक लाभ पहुंचाने में विश्वास रखती है: देव
सरकार बनाना भाजपा के मिशन का केवल एक हिस्सा, पार्टी सभी तक लाभ पहुंचाने में विश्वास रखती है: देव
कोलकाता, 27 सितंबर (भाषा) राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव ने रविवार को कहा कि सरकार बनाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मिशन का केवल एक हिस्सा है और पार्टी का मानना है कि शासन का लाभ सभी व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए।
देव हाल में तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के नामांकन पर संसद के उच्च सदन के लिए दोबारा निर्वाचित हुईं।
उन्होंने यहां विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में कहा, ‘‘पार्टी अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने में विश्वास रखती है।’’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं, सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं।
बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में देव ने कहा, ‘‘सरकार बनाना भाजपा के मिशन का केवल एक हिस्सा है।’’
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव की जरूरत है। देव ने कहा, ‘‘अच्छे शासन की व्यवस्था न केवल सांसदों, विधायकों और मंत्रियों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि संगठन पर भी निर्भर करती है।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं, संगठन के पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ बैठकें कीं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों की सभी अपेक्षाएं हर स्तर पर पूरी हों।
नवीन का पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा राज्य में संगठनात्मक फेरबदल की पृष्ठभूमि में हो रहा है।
भाषा देवेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


