‘आप’ ने साइकिल घोटाले का आरोप लगाते हुए केक काटकर दिल्ली के शिक्षा मंत्री सूद का जन्मदिन मनाया

‘आप’ ने साइकिल घोटाले का आरोप लगाते हुए केक काटकर दिल्ली के शिक्षा मंत्री सूद का जन्मदिन मनाया

‘आप’ ने साइकिल घोटाले का आरोप लगाते हुए केक काटकर दिल्ली के शिक्षा मंत्री सूद का जन्मदिन मनाया
Modified Date: September 2, 2026 / 03:51 pm IST
Published Date: September 2, 2026 3:51 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद का जन्मदिन एक शासकीय बालिका विद्यालय के बाहर केक काटकर मनाया।

आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी नगर स्थित एक बालिका विद्यालय के बाहर पहुंचे। वहां उन्होंने कथित ‘साइकिल घोटाले’ को उजागर करने वाली तख्तियां हाथों में ले रखी थी और ‘हैप्पी बर्थडे मंत्री जी’ गाना गाया।

भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आपने हमें साइकिल घोटाले पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया। आपने जन्मदिन की पार्टी में भी नहीं बुलाया, लेकिन हमने सरकारी स्कूल में आपका जन्मदिन मनाया। साथ ही लोगों को इस बात के प्रति जागरूक कर रहे हैं कि कैसे आपके विभाग ने 4,000 रुपये की साइकिल लगभग 7,000 रुपये में खरीदी।’

इससे एक दिन पहले आप नेता दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के कार्यालय पर साइकिल लेकर पहुंचे थे और सूद के इस्तीफे की मांग की थी।

उन्होंने दिल्ली सरकार में हुए कथित साइकिल घोटाले से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए उपराज्यपाल से मुलाकात का समय भी मांगा था। ‘आप’ ने कहा कि वह शहर भर के सरकारी स्कूलों में इस संबंध में पर्चे बांट रही है।

आप ‘विद्या वाहिनी’ योजना के तहत सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा की लगभग 1.40 लाख छात्राओं को बांटी जाने वाली साइकिलों की खरीद में कई करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा रही है।

भारद्वाज के नेतृत्व में पार्टी ने दावा किया है कि छात्राओं को बांटी गई साइकिलों की गुणवत्ता, कार्यादेश में दी गई विशिष्टताओं की तुलना में घटिया स्तर की थी।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में