Aap Leader Lucky Oberoi Murder: दिग्गज आप नेता की दिन दहाड़े हत्या, हमलावरों ने गुरूद्वारे के बाहर गोलियों से भुना, इलाके में मचा हड़कंप

Aap Leader Lucky Oberoi Murder; पंजाब के जालंधर में आप नेता लक्की ओबेरॉय की गुरूद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Aap Leader Lucky Oberoi Murder: दिग्गज आप नेता की दिन दहाड़े हत्या, हमलावरों ने गुरूद्वारे के बाहर गोलियों से भुना, इलाके में मचा हड़कंप

Aap Leader Lucky Oberoi Murder/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 6, 2026 / 12:42 pm IST
Published Date: February 6, 2026 11:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • जालंधर में आप नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या।
  • आरोपियों ने गुरूद्वारे के बाहर मारी गोलियां।
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

Aap Leader Lucky Oberoi Murder: चंडीगढ़: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सबसे बड़ी बात ये रही कि, आरोपियों गुरूद्वारे के बाहर आप नेता पर कई राउंड गोलियां (Aap Leader Lucky Oberoi Murder) बरसाई। गोली लगने से आम आदमी पार्टी के नेता की मौत हो गई।

गुरूद्वारे के बाहर हुई वारदात

Aap Leader Lucky Oberoi Murder:  इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस की टीम ने बताया कि, आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय पर मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक के बाद एक कई गोलियां बरसाई गई। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात की जानकरी मिले थी भारी मात्रा में पुलिस की टीम (Aap Leader Lucky Oberoi Murder)  मौके पर पहुंची और आस-पास के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना के लिए जिम्‍मेदार लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

लक्की ओबेरॉय को लगी पांच गोलियां

Aap Leader Lucky Oberoi Murder:  मिली जानकारी के अनुसार, लक्की ओबेरॉय गुरूद्वारे के बाहर अपनी गाड़ी पार्क करा रहे थे। इसी (Aap Leader Lucky Oberoi Murder)  दौरान हमलावर दो पहिया वाहन में सवार होकर पहुंचे और लक्की पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस हमले में लक्की को पांच गोलियां लगी। हमले के बाद लक्की को एक प्राइवेट अस्‍पताल ले जाया गया , जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

लक्की की पत्‍नी ने लड़ा था चुनाव

Aap Leader Lucky Oberoi Murder:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लक्की ओबेरॉय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की (Aap Leader Lucky Oberoi Murder)  टिकट पर निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गई। लक्की कैंट हल्के की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी थे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.